संसदीय कार्य मंत्री पटेल आज जोधपुर दौरे पर

संसदीय कार्य मंत्री पटेल आज जोधपुर दौरे पर

*संसदीय कार्य मंत्री आज जोधपुर दौरे पर

जोधपुर 3 जनवरी/संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल आज 3 जनवरी को जोधपुर आयेंगे। वे दोपहर 12 बजे मारवाड इंटरनेशनल सेन्टर में जोधपुर विकास प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाईल मार्केट नगर योजना मोगड़ा के लॉटरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 पटेल दोपहर एक बजे से सायं 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र लूणी में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सायं 6.30 बजे सर्किट हाऊस जोधपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे