पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज आएंगे दौसा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज आएंगे दौसा
दौसा, राजीव गांधी युवा मित्रों का मामला पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स X पर किया ट्वीट..! लिखा कि भाजपा सरकार ने राजीव गांधी युवा मित्रों की सेवाएं समाप्त कर करीब 5000 हजार युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। ये किसी पार्टी से संबद्ध नही थे। बल्कि सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम सफलतापूर्वक कर रहे थे। जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सोशल मीडिया X पर बयान कहा राज्य सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी के नाम से परेशान थी तो नाम बदलकर इन युवाओं का कार्य जारी रख सकती थी। ये सभी युवा जयपुर में महीनों से अपनी बहाली के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।राज्य सरकार को संवेदनशील होकर इन युवाओं की मांग पर अविलंब सकारात्मक फैसला कर इनकी पुनः नियुक्ति करनी चाहिए। दौसा के युवा मित्र साथी श्री राजकुमार गुप्ता भी इस धरने में शामिल थे। जिनकी अवसाद से असमय मृत्यु हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कल में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ,पीपीसी प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली एवं कांग्रेस पार्टी के नेता उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। हम श्री गुप्ता के परिजनों एवं सभी युवा मित्रों को ये विश्वास दिलाते है। कि न्याय के लिए हम उनके साथ संघर्ष करेंगे। आज गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर करीब 12:30 बजे जयपुर से रवाना होंगे उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ,पीपीसी चीफ डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली समेत कई कांग्रेस नेता राजकुमार गुप्ता के गांव झापदा में जाकर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम प्रस्तावित रखा गया है।