अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
पाली / सोजत रोड़ पुलिस ने सियाट से अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया -सियाट गांव से दो अवैध पिस्टल, तीन मैग्जीन व चार जिंदा कारतूस सहित दो मुल्जिम को गिरफतार किया गया।
उन्होंने बताया - थाना सोजतरोड पर साईबर सैल टीम जोधपुर ग्रामीण की सूचना दी कि पुलिस थाना बिलाड़ा के प्रकरण में वाछित आरोपी विकम पुत्र रामनिवास निवासी गाणामगरा जिला जोधपुर ग्रामीण अवैध हथियार की तस्करी करता है जो अभी सोजतरोड ट्रेन से उतरकर जोधपुर की तरफ आयेगा जिस पर प्राप्त सूचना के आधार पर विक्रम पुत्र रामनिवास उम्र 18 वर्ष निवासी घाणामगरा पुलिस थाना बिलाड़ा एवं रामकिशोर पुत्र बुधाराम उम्र 19 वर्ष निवासी तिलवासनी पुलिस थाना बिलाड़ा जिला जोधपुर ग्रामीण को सियाट बस स्टैण्ड से अवैध हथियार दो देशी पिस्टल, 03 मैगजीन व 04 जिन्दा कारतुस सहित दस्तयाब कर अवैध हथियार बरामद कर मुलजिमान को गिरफ्तार किया जाकर मुकदमा संख्या 110/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध किया गया मुलजिमों से अवैध पिस्टलों के खरीदने एवं सप्लायर के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। मुल्जिम विक्रम पुलिस थाना बिलाड़ा के प्रकरण संख्या 34/2026 धारा 127 (2), 115(2), 308 (2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। विक्रम के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, डकैती के प्रकरण दर्ज है।