पीटीईटी परीक्षा 2026 पाली में शांतिपूर्ण सम्पन्न
पीटीईटी परीक्षा 2026 पाली में शांतिपूर्ण सम्पन्न पाली,/शहर में रविवार को पीटीईटी परीक्षा 2026 शांति पूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षा चार केंद्रों पर किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े 7 बजे से प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था ।
शहर के परीक्षा केन्द्रो पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। यहां कड़ी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया था । तैनात पुलिसकर्मी प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर भेज रहे थे। परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई।
परीक्षा केंद्रों पर लड़कों की तुलना में लड़कियों की कतारें अधिक लंबी नजर आईं। चार परीक्षा केंद्रों परीक्षा के लिए कुल 1818 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।