शहरी सेवा शिविर में 20 मिनट में जारी हुआ जन्म प्रमाण पत्र*
*शहरी सेवा शिविर में 20 मिनट में जारी हुआ जन्म प्रमाण पत्र*
पाली, जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका सुमेरपुर परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान राजपूतों का वास, झीतड़ा निवासी प्रियंका चम्पावत पत्नी करण सिंह चम्पावत के आवेदन पर उनके पुत्र चंद्रआदित्य सिंह चम्पावत का जन्म प्रमाण पत्र मात्र 20 मिनट में जारी कर प्रदान किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की गरिमामय उपस्थिति में चंद्रआदित्य सिंह चम्पावत को जन्म प्रमाण पत्र सौंपा गया। त्वरित सेवा से लाभान्वित परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।
अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही नगर पालिका सुमेरपुर द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर महज 20 मिनट में जन्म प्रमाण पत्र जारी कर आवेदक को राहत प्रदान की गई।
जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर प्रियंका चम्पावत ने नगर पालिका सुमेरपुर एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित एवं जनहितकारी सेवाओं की सराहना की।