ट्रक में गुप्त चेम्बर से 498 पेटी अन्य राज्य की शराब बरामद
ट्रक में गुप्त चेम्बर से 498 पेटी अन्य राज्य की शराब बरामद
पाली 15 दिसंबर/ ट्रक के गुप्त चेम्बर में 498 पेटियां विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गईं आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी अवैध मदिरा निर्माण भण्डारण परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी गश्त रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए। पाली जिले में एक बडी कार्रवाई में ट्रक की जांच में 498 पेटी शराब फोर सेल इन पंजाब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया।
पाली के सोजत में रविवार को आबकारी निरोधक की कार्रवाई में एक ट्रक की जांच करने पर उसमें पेपर रोल के नीचे बनाये हुए गुप्त चेम्बर में 498 पेटियां विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब फोर सेल इन पंजाब जब्त की गई। शराब की अनुमानित कीमत 45 लाख रूपए है मौके से 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया।
दौसा में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 300 लीटर वॉश नष्ट किया गया। धौलपुर में नेशनल हाईवे 123 पर वाहनों की सघन जांचकर वाहनों की जांच की गई। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी दबिश व सघन गश्त की जा रही है।