विकास रथ को रोका             

विकास रथ को रोका             

विकास रथ को रोका                            जालोर में ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए घूम रहे विकास रथ को रोक दिया। रथ पर लगाए गए एलईडी टीवी को बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2 साल में कोई काम नहीं किया। ऐसे रोते घूमने से बीजेपी की आहोर विधानसभा की सीट नहीं आएगी।

 आहोर विधानसभा के सांकरणा गांव में सोमवार सुबह करीब यह मामला हुआ जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें सरकार के कामकाज को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भी साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने विकास कार्यों में उदासीनता का आरोप लगाया.

राजस्थान में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने पर शनिवार 13 दिसंबर को जालोर में प्रभारी मंत्री के. के विश्नोई मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कलेक्ट्रेट से हरी दिखाकर 5 रथ रवाना किए.भीनमाल क्षेत्र में भी विरोध के स्वर सुनाई दिए.