दौसा में चोरों के हौंसले बुलंद है पुलिस एक नाम की रह गई है: डीसी बैरवा
Thieves morale is high in Dausa police is left with one name: DC Bairwa
दौसा में चोरों के हौसले बुलंद है पुलिस एक नाम की रह गई है: डीसी बैरवा
दौसा, जिले में चोरों के हौंसले बुलंद और पुलिस बेबस...! कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ( X ) पर पोस्ट कर जाहिर की पीड़ा...! लिखा...कि दौसा में चोरों के हौंसले बुलंद है पुलिस एक नाम की रह गई है 11 जून को मेरा मोबाइल चोरी होना..मेरे निज निवास से 14 जून को मोटर साइकिल व आज रात को ट्रेक्टर ट्रॉली का चोरी होना अपने आप में कानून व्यवस्था पर प्रश्र चिन्ह है। मेरा निवेदन है कि पुलिस जल्द कार्रवाई करें। विधायक के घर से 26 दिन में 3 बार चोरी यह कोई साधारण बात नही है जब एक विधायक ही असुरक्षित है तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। विधायक से बात करने पर उन्होंने बताया 11 जून को राजेश पायलट स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोबाइल चोरी हो गया। 14 जून को उनके निवास से मोटरसाइकिल चोरी हुई और रविवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी हो गई। लेकिन पुलिस की और से अबतक कोई कार्रवाई नही हुई। इधर इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की... लिखा..हाल ए राजस्थान.. डकैतों का बोलबाला..विधायक तक सुरक्षित नही..मुख्यमंत्री.. आपके गृह विभाग..मतलब प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी बदहाल हो चुकी है कि दौसा के विधायक डीसी बैरवा का पहले मोबाइल चोरी फिर विधायक निवास से मोटरसाइकिल और आज रात ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी..। यह कोई साधारण बात नहीं हैं जब एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि विधायक ही असुरक्षित है तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है प्रदेश में चोर डकैत माफिया बेखौफ है और पुलिस प्रशासन मौन है मामले में त्वरित संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की जाए।