जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, डीजल-पेट्रोल के लिए लगी लंबी कतारें*

जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, डीजल-पेट्रोल के लिए लगी लंबी कतारें*

*जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, डीजल-पेट्रोल के लिए लगी लंबी कतारें*

*जोधपुर।* शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर मंगलवार को अचानक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोग शाम से ही पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई जगह जाम जैसे हालात बन गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ईंधन की सप्लाई ठप होने की अफवाह के बाद भीड़ बढ़ी। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन चालक अपनी टंकी फुल कराने के लिए घंटों लाइन में खड़े दिख रहे हैं। कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक कम होने की बात भी सामने आई।

पंप संचालकों का कहना है कि अचानक मांग बढ़ने से व्यवस्था बिगड़ी है। 

फिलहाल शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है।