3को पेतजल आपूर्ति रहेगी बंद   

3को पेतजल आपूर्ति रहेगी बंद   

3को पेतजल आपूर्ति रहेगी बंद                       जोधपुर /ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट पम्प हाउस पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 03 फ़रवरी 2026 को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी राजेंद्र मेहता अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियंता विभाग नगर निगम सर्कल जोधपुर शहर के बताया कि कायलाना चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में दिनांक 03.फ़रवरी 2026 को होने वाली जलापूर्ति दिनांक 04 को. को तथा 04 फ़रवरी को होने वाली जलापूर्ति 05 फ़रवरी.2026 को की जावेगी।

झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में दिनांक 03 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 04 फ़रवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 05 फ़रवरी को एवं 05 को की जाने वाली जलापूर्ति 06 फ़रवरी 2026 को होगी