स्वर्णकार समाज की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित, भामाशाह बंटू सोनी का हुआ सम्मान

स्वर्णकार समाज की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित, भामाशाह बंटू सोनी का हुआ सम्मान

स्वर्णकार समाज की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित, भामाशाह बंटू सोनी का हुआ सम्मान

THE BHASWAR TIMES NEWS 

बांदीकुई। स्वर्णकार समाज की तहसील स्तरीय नव वर्ष स्नेह सम्मेलन बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों का भी सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर भामाशाह बंटू सोनी द्वारा अपने दादाजी एवं माताजी की पुण्यतिथि पर समाज के लिए भवन निर्माण कराए जाने पर सुनार समाज की ओर से उनका साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समाजजनों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सोनी और जिलाध्यक्ष मोहन लाल सोनी का भी समाज की ओर से स्वागत किया गया। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
बैठक में समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक उत्थान और संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्णकार समाज शिक्षा, संस्कार और सहयोग के माध्यम से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। अंत में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ जिसमें सभी लोगों ने सामूहिक भोजन के रूप में प्रसादी ग्रहण की।