पूर्व पीआरओ गौर नहीं रहें
पीआरओ गौर नहीं रहें पाली / पूर्व जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी मदनलाल गौर नहीं रहें. उनका गुरुवार 22जनवरी को अंतिम संस्कार कर दिया. गौर ने वर्ष 1982 से सेवानिवृत होने तक लगभग 15 वर्ष तक पाली जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी पद पर सेवाएं दी. सरकारी कार्य के प्रति समर्पित गौर हसमुख स्वभाव के थे ओर सभी की बात भलीभांति समझ कर उचित राय देते थे पाली जिले के पत्रकारों का उनसे विशेष स्नेह रहा वे समाज सेवा में भी अग्रणी रहे पाली हिन्दू सेवा मंडल से जुड़कर कई कार्य किए उनको कई मंचों पर सम्मनित किया गया. गौर के देवलोक गमन पर पत्रकारों, स्टॉफ, अधिकारी कर्मचारी ने श्रद्धांजलि दी. गौर जोधपुर जिले के मालकोसनी गांव के मूल निवासी थे.