राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

जयपुर /राजस्थान युवा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान युवा कांग्रेस की समस्त निर्वाचित एवं मनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव प्रदेश संयुक्त सचिव सहित पूरी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया है। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अतिशीघ्र नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। यह आदेश राजस्थान युवा कांग्रेस के लेटरहेड पर जारी किया गया है, जिस पर राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस के लेटरहेड पर जारी किया गया है जिस पर राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी विकास चिकारिया राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला और राष्ट्रीय सचिव कपिल देशाई के हस्ताक्षर हैं।

सूत्रों के अनुसार यह फैसला संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस निर्णय के बाद प्रदेशभर की युवा कांग्रेस इकाइयों में हलचल तेज हो गई है। नई कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर जल्द ही आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।