तीन मुल्जिम गिरफ्तार
तीन मुल्जिम गिरफ्तार
जोधपुड़ / पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्टल मय मैग्जीन एवं एक जिंदा कारतूस बरामद
कर तीन मुल्जिम को गिरफ्तार किया हैँ.
पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, श्री रोशन मीणा आईपीएस व सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा आनन्दसिह राजपुरोहित के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी तेज करण नि.पु मय डीएसटी टीम प्रभारी महेन्द्र कुमार उनि मय डीएसटी टीम द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियार तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही के संबंध में सूचनाएं निरतंर प्राप्त हो रही थी। जिसकी रोकथाम व धरपकड हेतु जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।
डीएसटी टीम पश्चिम द्वारा 16जनवरी को कार्यवाही करते हुयेसेक्टर 08 लक्की स्कूल के सामने से एक लडके को दस्तयाब किया जिसके पास एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन एंव एक जिंदा कारतूस बरामद कर दस्तायबशुदा अभियुक्त अर्सलान उर्फ छोटू पुत्र मोहम्मद असलम जाति खिलजी मुसलमान निवासी 3बी 8 मधुबन हाऊसिंग बोर्ड पुलिस थाना भगत की कोठी जोधपुर को दस्तयाब कर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की गयी तो अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में शामिल वांछित मुल्जिम भोमसिंह भाटी उर्फ राजवीर सिंह उर्फ सुखसा पुत्र हीर सिंह जाति राजपूत निवासी बी/85 हरिओम वेकेंटेश्वर सांगरिया पुलिस थाना विवेक विहार जिला जोधपुर पश्चिम तथा रामप्रकाश पुत्र भंवरसिंह जाति जाट निवासी खेडी सालवां पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर पूर्व हाल कानिस्टेबल आयुक्तालय जोधपुर को भी दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पीसी रिमाण्ड पर प्राप्त किया गया है जिनसे अनुसंधान जारी है।