नौ दिवसीय 9 कुंडीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ पूजा

नौ दिवसीय 9 कुंडीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ पूजा

नौ दिवसीय 9 कुंडीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ पूजा साधना और श्री भैरव पुराण महाकथा का ऐतिहासिक आयोजन होगा

पाली/ राजस्थान के मारवाड़ की शान वीरता की विरासत से समृद्ध और संस्कृति की पहचान पावन नगरी विराट धर्म साधना तप पूजा का नौ दिवसीय महा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है जो अपने आप में अनूठा अद्भुत और अद्वितीय होगा। विश्वविख्यात अध्यात्म गुरू परमहंस परिव्राजकाचार्य अनन्त विभूषित कृष्णगिरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद 1008 जगद्‌गुरु आचार्य वसंत विजयानन्द गिरीजी महाराज के सानिध्य में सनातन संस्कृति की पुरातन सिद्ध परम्परा के अलौकिक दर्शन का सौभाग्य मारवाड़ के जनमानस को प्राप्त होने जा रहा है। पाली के अणुव्रत नगर ग्राउंड में 24 जनवरी 2026 शनिवार से 1 फरवरी 2026 रविवार तक दिव्यतम श्री महालक्ष्मी

को महायज्ञ एवं भैरव पुराण महाकथा व साधना पूजा का यह विराट महोत्सव पूज्यपाद जगद्‌गुरु वसंत विजयानन्द गिरी की पावन निश्रा में होगा। श्री पार्श्व पद्मावती सेवा ट्रस्ट कृष्णगिरी तमिलनाडु द्वारा भारतीय धर्म संस्कृति की ख्याति फैलाने और जनकल्याण के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा हैँ. पूज्यपाद श्री वसन्त विजयानन्द गिरी जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक विशिष्ट पूजा, जप और साधना, दोपहर 3 *से सन्ध्या 6 बजे तक 9 कुंडीय श्री महालक्ष्मी महायज्ञ का अद्भुत विधान होगा तथा रात्रि में 8 बजे से परमपूज्य जगद्‌गुरूदेव के मुखारबिंद से श्री भैरव महापुराण कथा का अमृत बरसेगा।