मिर्धा को दी श्रद्धांजलि 

मिर्धा को दी श्रद्धांजलि 

 मिर्धा को दी श्रद्धांजलि                पाली शहर में किसान केसरी बलदेवराम मिर्धा की 137वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट निवास के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिर्धा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बलदेवराम मिर्धा के जीवन संघर्ष और किसान समाज के उत्थान में उनके द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान को विस्तार से रेखांकित किया।

​समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि बलदेवराम मिर्धा केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के हक और न्याय की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मिर्धा हमेशा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे और उन्होंने उस दौर में किसान कौम के बीच शिक्षा की अलख जगाई जब समाज में संसाधनों का अभाव था। विधायक ने उनके बताए गए मार्गों पर चलने और शिक्षित समाज के निर्माण का आह्वान किया।

​विचार गोष्ठी के दौरान किसान समाज के लिए उनके द्वारा किए गए सुधारों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार मिर्धा ने किसानों को संगठित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महंत सूरजनदास के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ मुकेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महेंद्र बोहरा सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भी अपने विचार साझा किए। 

​इस गरिमामयी आयोजन में प्रवीण कोठारी, पुखराज पटेल, पिराराम पटेल, हकीम भाई,भंवर चौधरी भंवर राव, मांगूसिंह दुदावत, गौरधन देवासी, मोहन जाट, राजेंद्र जांगू, कालूराम कालीराना और मेहराम रोज, सुनील बाना,थानाराम सोउ,अमराराम बेनीवाल,विशनाराम गोदारा, महेन्द्र मंडिया, कानाराम छिनग,मदनलाल जांचर, बाबूलाल कालीराणा, शिवराम, अन्दाराम, धर्माराम सहित बड़ी संख्या में किसान समाज के प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर अपने जननायक को याद किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण 'मिर्धा अमर रहे' के नारों से गुंजायमान रहा और अंत में सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवमें उतारने का संकल्प लिया।