दादी की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया आरोपी डिटेन*

दादी की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया आरोपी डिटेन*

*लूणी थाना क्षेत्र में पोते ने दादी की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया आरोपी डिटेन*

जोधपुर । लूणी थाना क्षेत्र के सतलाना स्थित कुमारों की ढाणियों में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक युवक ने अपनी दादी की हत्या कर शव को खेत में जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन कर लिया है।

मृतका की पहचान पैपी देवी पत्नी स्वर्गीय नैनाराम प्रजापत के रूप में हुई है जबकि आरोपी सुरेश पुत्र बुधाराम बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था।

घटना की सूचना मिलते ही लूणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।