14 लाख के स्टील बर्तन गायब ट्रक सहित आरोपी गिरफ्तार

14 लाख के स्टील बर्तन गायब ट्रक सहित आरोपी गिरफ्तार

14 लाख के स्टील बर्तन गायब ट्रक सहित आरोपी गिरफ्तार 

जोधपुर/ ट्रक से करीब 14 लाख की क़ीमत का माल गायब करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.2 दिसम्बर को प्रार्थी नैनाराम पुत्र किसनाराम जाति माली उम्र 49 साल पेशा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय निवासी प्लोट नं. 22 अमर नगर सांगरिया फांटा पीएस बासनी हाल कोटा गोल्डन सांगरिया बाईपास पीएस बासनी जोधपुर ने थाने में उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का संचालन करता हूँ उनके वाहन से 28 नवंबर को वाहन अर्जुन पुत्र मंशाराम को हरिश मेटल्स रोड न. 10 बासनी दितीय फेज से माल (स्टील बर्तन) जो कि बबेरु बान्दा उ. प्र. जाना था। वाहन चालक ने बीच रास्ते में माल को चोरी की नियत से करीब 14 लाख रूपये किमत का माल गायब कर दिया तथा सम्पर्क करने पर मोबाईल स्विच ऑफ पाया गया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर माल व मुल्जिम तलाश शुरू की गई।

 पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश के निर्देश से नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बासनी नितिन दवे द्वारा इस वारदात का खुलासे के लिए भुपेन्द्रसिह हैडकानि के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर तलाश शुरू की गई । तलाश व अनुसंधान ज्ञात हुआ कि मुल्जिम अवनीश पाल पुत्र उधनसिंह जाति पाल गडरिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम पोस्ट नंगला बिहारी पुलिस थाना सौरिख जिला कन्नौज उतरप्रदेश अपने ट्रक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर ट्रांसपोर्ट कम्पनीयो से माल भरकर बीच रास्ते में नम्बर प्लेट बदल देता है तथा माल को खुर्द बुर्द कर देता है जो प्रकरण मे गबन किया गया माल स्टील के बर्तन बेचने कि फिराक में गौतम बुद्ध नगर उतरप्रदेश में घूम रहा है। जिसकी तलाश हेतु थाना से टीम गौतम बुद्ध नगर उतरप्रदेश भिजवाई गई। टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए 03 दिन तक गौतम बुद्ध नगर उतरप्रदेश मे रहकर शातिर मुल्जिम अवनीश पाल को वारदात में प्रयुक्त ट्रक को गबन किये गये सम्पूर्ण माल सहित दस्तायाब किया जाकर गिरफतार किया गया। मुल्जिम बेहद शातिर प्रवृति का है जो वारदात के बाद ट्रक की नम्बर प्लेट बदल देता है।