चोरी की तीन मोटर साईकिल सहित एक गिरफ्तार
चोरी की तीन मोटर साईकिल सहित एक गिरफ्तार पाली /पुलिस ने चोरी की तीन मोटर साईकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैँ
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि पाली में बढती चोरी की वारदातों की गम्भीरता को देखते हुए और अज्ञात मुलजिमान की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली की टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये और आसूचना सकंलन कर खास मुखबीर सूचना से संदिग्ध धनराज की पहचान कर टीम द्वारा मुलजिम को गिरफतार कर मोटरसाइकिल हिरो स्पेलण्डर प्लस जिसके नंबर आरजे 22 एसटी 0756 बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। तथा मुलजिम धनराज ने पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर की कुल एक चोरी वारदात व पुलिस थाना कोतवाली पाली क्षेत्र से दो चोरी वारदात करना स्वीकार करने पर मोटरसाईकिले बरामद की जाकर व अन्य चोरियो के बारे में पुछताछ जारी है।