एक लोटा पानी, सैकड़ों पुण्य के समान — टीम बिजनेस मित्र का संदेश

एक लोटा पानी, सैकड़ों पुण्य के समान — टीम बिजनेस मित्र का संदेश

एक लोटा पानी, सैकड़ों पुण्य के समान — टीम बिजनेस मित्र का संदेश

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत सिटी | गर्मी के इस भीषण दौर में जहां जल की कमी से बेजुबान पक्षियों का जीवन संकट में है, वहीं टीम बिजनेस मित्र ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हुए शहर में 51 परिंडे स्थापित किए हैं।

संस्थापक महेन्द्र सिंह राव ने कहा कि यदि हर घर के बाहर एक परिंडा और उसमें प्रतिदिन एक लोटा पानी रखा जाए, तो कोई भी पक्षी प्यासा नहीं रहेगा। इसी सोच के साथ टीम द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

टीम ने परिंडे लगाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी है, जिससे यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहे।

टीम द्वारा यह अभियान हर रविवार को चलाया जा रहा है, जिसमें पक्षियों के साथ-साथ गौ माता एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम में कई स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे एक जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिगर बंजारा, हिमांशु जांगिड, योगेश कच्छवाहा, खुशवीर, नरेन्द्र, संजय, अजय, पुष्पेन्द्र, चित्रांश, ललिता देवी, नीतू बंजारा, कोमल, आरती चौहान, गुड्डी देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।