अवैध बजरी के मामले में 3गिरफ्तार, तीन वाहन जप्त
अवैध बजरी के मामले में 3गिरफ्तार, तीन वाहन जप्त
THE BHASWAR TIMES NEWS
Report by Sunil dutth trivadi jodhpur
पाली / जिले के रोहट क्षेत्र में अवैध खनन के विरूद्ध पुलिस थाना रोहट व डीएसटी टीम पाली की संयुक्त अवैध बजरी से भरे 2 ट्रेक्टर व 1 जेसीबी जप्त कर 3 मुलजिम गिरफ्तार किए हैँ

जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु नें बताया कि विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं रतनाराम देवासी वृताधिकारी पाली ग्रामीण के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के तहत मंगलवार को पाना चौधरी निपु थानाधिकारी के सुपरविजन में सरहद खारडा से अवैध बजरी से भरे हुए दो ट्रेक्टर व एक जेसीबी जप्त कर मुलजिम गजेन्द्रसिह, भवरसिह, अली शेर को गिरफ्तार किया गया हैँ. जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही में करनाराम सउनि , रिडमलराम सउनि, दिनेश कानि, कंवरलाल कानि,बलराम कानि ,गोविंद सिंह कानि, पप्पाराम कानि पुलिस थाना रोहट मुल्जिम गजेन्द्र सिंह पुत्र श्भंवर सिंह जाति रावणा ड्राइवर निवासी खारडा थाना रोहट,मवरसिह पुत्र चुन्नीलाल जाति रावणा राजपुत निवासी खारडा पुलिस थाना रोहट,अली शेर पुत्र आसीन जाति मेव उम्र निवासी झेजपुरी पुलिस थाना कैथवाडा जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैँ.