पाली जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
पाली जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
समाजसेवी सत्तूसिंह भाटी जिला संरक्षक नियुक्त
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। राजस्थान शारीरिक संध जिला पाली के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें मेहंदी नगरी सोजत के समाजसेवी सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक सत्तूसिंह भाटी को राजस्थान शारीरिक संध जिला पाली का संरक्षक नियुक्त किया गया। जिसका शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसम्बार 2025 को बाड़सा रिसोर्ट पाली में आयोजित हुआ जिसमें अतिथि के रूप में जिला संरक्षक शारीरिक शिक्षा सतूसिंह भाटी का साफा एवं माला का हार पहनाकर उपजिलाधिकारी (शाशि) माध्यमिक पाली बलवीरसिंह राणावत द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष शैतानसिंह जैतावत, उपाध्यक्ष विक्रमसिंह कोलपुरा एवं समस्त कार्यकारिणी को प्रान्तीय संरक्षक ब्रह्मदत्त जोशी एवं बलबीर सिंह राणावत ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का सरस संचालन शारीरिक शिक्षक सोहनलाल शर्मा ने किया।