ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद का आगाज कलाली में* 

ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद का आगाज कलाली में* 

*ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद का आगाज कलाली में* 

पाली दिसम्बर। भारत सरकार के युवा विभाग अधीन मेरा युवा भारत पाली द्वारा युवाओं में खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ ही खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर आगे बढ़ने व फिट इण्डिया के उद्देश्य से ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ रोहट ब्लॉक के कलाली ग्राम में हुआ। 

भारत सरकार के युवा विभाग अधीन मेरा युवा भारत पाली द्वारा युवाओं में खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ ही खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर आगे बढ़ने व फिट इण्डिया के उद्देश्य से ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ रोहट ब्लॉक के कलाली ग्राम में हुआ।सांवलता विद्यालय प्राचार्य कुनाराम जाट ने युवाओं को नियमित खेल व युवा विभाग के कार्यक्रमों से जुड़कर सर्वागीण विकास पर बल दिया। जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने माय भारत के कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में कबड्डी के रोमांचक शुभारंभ मैच में कलाली ने भूरियासनी को मात दी। दूसरे मुकाबले में पाली ने मोरीया को हराया। डूंगरपुर की टीम ने मोरीया बी टीम को मात दी। 

इस अवसर पर प्राचार्य मंजू, शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भँवर चौधरी सुजाराम सुथार उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका शारीरिक शिक्षक रावत राम सुनीता शेखावत आशा सुशीला गुर्जर रामनिवास सेंगवा ज्योति भटनागर आदि ने निभाई । युवा मंडल से रमेश पटेल अशोक पटेल के नेेतृत्व में सभी ने किया सहयोग।