राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पाली जिले की बेटियाँ शाहपुरा (जयपुर) में दिखाएंगे दमखम
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पाली जिले की बेटियाँ शाहपुरा (जयपुर) में दिखाएंगे दमखम
पाली जिले की खेल प्रतिभा एक बार फिर नए आकाश को छूने जा रही है।
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु चयनित पाली जिले की कुल 18 बालिकाएँ आज उत्साह और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर *राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा – जयपुर* के लिए रवाना हुईं।

17 आयु वर्ग की – 11 छात्राएँ
19 आयु वर्ग की – 7 छात्राएँ
वहीं छात्र वर्ग में
17 आयु वर्ग के 12 छात्र
19 आयु वर्ग के 07 छात्र
इन्हीं चयनित प्रतिभाओं में *दीप विद्या आश्रम* की चार होनहार बेटियों ने भी अपना स्थान सुरक्षित किया है।
इनमें से तीन बालिकाएँ आज पूरे जोश और उमंग के साथ जयपुर के रणक्षेत्र की ओर प्रस्थान कर चुकी हैं, जबकि चौथी बेटी अपने अगले चरण की प्रतीक्षा में है।
इनकी आँखों में सपने हैं आसमान से भी ऊँचे
और हृदय में संकल्प है पाली जिले का मान बढ़ाने का।
"कदम बढ़ाओ… हौसलों की उड़ान भरो,
मैदान में जीत का नया इतिहास लिखो।
तुम्हारी चमक से रोशन हो पाली की पहचान,
ताइक्वांडो में गूंजे बेटियों का स्वाभिमान।
छात्राओं के प्रस्थान अवसर पर विद्यालय निदेशक कमल किशोर जैन एवं खेल प्रशिक्षक मोहम्मद आसीफ , ने टीम इंचार्ज लाला राम चौधरी , विशन लाल रेंगर , गुलाब सिंह मीणा, मोहम्मद दानिस , अकरम खान , विनोद कंवर एवं प्रतियोगी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि पाली की ये होनहार बेटियां एवं बेटे मैदान में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगें ।
हम सभी दिल से कामना करते हैं कि ये बालक एवं बालिकाएँ अपने परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर राज्य स्तरीय मंच पर अद्भुत प्रदर्शन करें और पाली जिले का परचम गर्व से लहराएँ।
यह यात्रा केवल एक प्रतियोगिता नहीं,
बल्कि पाली जिले की खेल भावना, माता-पिता के विश्वास और बेटियों के सपनों की सजीव तस्वीर है।
पाली को इन बेटियों एवं बेटों से बड़ी उम्मीद है
"खेल केवल मुक़ाबला नहीं, आत्मसम्मान है,
ये बेटियाँ ही हमारे जिले की पहचान हैं।
जयपुर की धरती पर जब परचम लहराएँगी,
तो हर दिल में गूँज होगी — यही हैं पाली की शान!