सरगरा समाज क्रिकेट ऑक्शन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

The cricket auction tournament Sargara Samaj Cricket Auction Tournament 2026 organized by Sargara Samaj has started with great fanfare, in which the youth are showing immense enthusiasm and zeal

सरगरा समाज क्रिकेट ऑक्शन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

सरगरा समाज क्रिकेट ऑक्शन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह
सोजत रोड

The Bhaswar Times news
सोजत रोड ! सरगरा समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट ऑक्शन प्रतियोगिता का  महादेव रिसोर्ट, सोजत रोड में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं एवं खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता की खास विशेषता खिलाड़ियों का ऑक्शन कर टीमों का गठन रहा, जिससे खेल में रोमांच और प्रतिस्पर्धा का स्तर और अधिक बढ़ गया। आयोजन के दौरान अनुशासन, खेल भावना एवं समाज के प्रति जागरूकता का विशेष संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष चौहान, सुखलाल कोषाध्यक्ष जैतारण , किशन लाल  सहित कमेटी सदस्य हेमंत कुमार, अनिल धानक, अरविंद कुमार, सोहन लाल सोनू कुमार, सुरेश कुमार, जितेंद्र कुमार एवं सुनीलकमार  उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ नागरिकों में हेमाराम सोलंकी, मथुरा राम , बंशीलाल , बस्तीराम , चन्द्र प्रकाश  एवं ओम प्रकाश पुर्व रिडर ,पत्रकार ओमप्रकाश चौहान की  गरिमामयी पूर्ण उपस्थित रही।


इसके साथ ही अभिनव प्रयास फाउंडेशन से विनोद , सुरेंद्र , श्रवण कुमार, मुकेश कुमार  एवं महेंद्र  भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सोजत छात्रावास के अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं सचिव रमेशचंद्र परिहार सहित अन्य समाज बंधुओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं तथा समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को सरप्राइज पुरस्कार दिए जाएंगे तथा अंत में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया, जिससे दूर-दराज के समाज बंधु भी इस आयोजन से जुड़े रहे।
अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प