डिजिटल स्कूल का सपना हुआ साकार भामाशाह ने डिजिटल बोर्ड दान किया बभाण विद्यालय मे
डिजिटल स्कूल का सपना हुआ साकार भामाशाह ने डिजिटल बोर्ड दान किया बभाण विद्यालय मे
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मारवाड़ विधानसभा क्षेत्र के अरावली तलहटी स्थित, अंतिम विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बभाण में भामाशाह द्वारा साकार हुआ डिजिटल पैनल बोर्ड।

अध्यापक अमरचंद सामरिया ने संवाददाता को बताया कि झीन्झार्डी ग्राम पंचायत के छोटे से गांव पारडी के NRI भामाशाह श्री भवरसिंह पारडी द्वारा बच्चों के अध्ययन हेतु इंटरैक्टिव पैनल किया विद्यालय को भेंट। NRI श्री भवरसिंह ने बच्चों को एक उच्च क्वॉलिटी के अध्यापन हेतु बच्चों के लिए डिजिटल पेनल बहुत उपयोगी साबित होगा।इस अवसर पर भाजपा सिरियारी मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह रावत, भामाशाह भंवर सिंह पारडी, भामाशाह कैलाश सिंह परडी, भाजपा महामंत्री पूर्व सरपंच मनोहर सिंह बभाण, उपाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान , प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत, बूथ अध्यक्ष देवी सिंह जिंजारडी, बाबू सिंह बभान,निम्ब सिंह, वार्ड पंच ,श्रवण सिंह, गोपाल सिंह धारेश्वर, तेज सिंह वरोद, उम्मेद सिंह बभान, नारायण सिंह बभान, अध्यापक अमरचंद सामरिया, पियूष भटनागर, सीताराम जाट, इंद्रसिंह आदि उपस्थित रहे।अमरचंद समरिया ने मंच संचालन किया।
