पाली जिला श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग का हुआ आयोजन 

पाली जिला श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग का हुआ आयोजन 

पाली जिला श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग का हुआ आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पाली जिला श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग का आयोजन शनिवार को निकटवर्ती चंडावल नगर में किया गया l जिलाध्यक्ष जवरी लाल कुकरा कि अध्यक्षता में जिला महा मंत्री प्रकाश धुपड़ द्वारा सभा में तीन प्रस्ताव समाज के समक्ष रखे गए, जिसमे शिक्षा के क्षेत्र में समाज कि प्रतिभाओ को जिला स्तर पर सम्मानित करना, उठावना पर आयोजित होने वाले भोज पर प्रतिबन्ध लगाना तथा प्री वैडिंग फोटो शूट कार्यक्रम को जिले में बंद करवाना l उक्त प्रस्तावों के विषय में विजय राज जांगलवा, जवरी लाल कुकरा, गणपत लाल अडानीया, देवराज धुपड़,शिव प्रसाद सहदेव, भागीरथ सहदेव, गणपत लाल अग्रोया, चांद मल अडानीया, एडवोकेट मगराज सहदेव,भेरूलाल अडानीया, चम्पालाल अडानीया, गुनप्रकाश कड़ेल किशन लाल बगडी नगर इत्यादि समाज बंधुओ ने अपने विचार समाज के समक्ष रखे l तत्पश्चात जिला कार्यकारणी एवं समाज बंधुओ ने करतल ध्वनि से उक्त प्रस्तावों को समाज हित में पारित किया l सभा तथा सभा के पश्चात् सामूहिक भौज का आयोजन पाली जिला उपाध्यक्ष चंडावल निवासी कैलाश चंद सहदेव द्वारा किया गया l कार्यक्रम में मांगीलाल कड़ेल रोहट, जेवत राम धनला,मदन लाल अग्रोया, कन्हैया लाल जवड़ा, घनश्याम जवड़ा रानी, नीलेश रानी, गणपत लाल अग्रोया बुस्सी, नारायण लाल अग्रोया सोजत, नितेश कुमार मोसुण सोजत, अनिल कुमार बुकन सोजत, सम्पत राज खजवानिया सोजत रोड, कैलाश चंद अग्रोया सोजत रोड, गौतम प्रकाश रानी,कन्हैया लाल जवडा धाकडी,धनराज अडानीया राणावास, रामेश्वर प्रसाद बेवाल बड़ा गुडा, मोहन लाल बेवाल बड़ा गुडा,किशन लालअडानीया पाली, राजीव कुमार कड़ेल सोजत सुरेश कुमार खजवानिया पाली, प्रहलाद सहदेव,राजकुमार सहदेव,राजेंद्र सहदेव,किशोर कड़ेल सोजत, ओम प्रकाश बर इत्यादि समाज बंधु कार्यक्रम में उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल व सरस संचालन शिव प्रसाद सहदेव द्वारा किया गया l