विजय दिवस शौर्य एवं बलिदान का प्रतीक: त्रिवेदी
विजय दिवस शौर्य एवं बलिदान का प्रतीक: त्रिवेदी
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। 16 दिसम्बर विजय दिवस के अवसर पर अपर लोक अभियोजक सोजत पंकज त्रिवेदी ने कहा कि यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। वर्ष 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय ने देश की एकता, अखंडता और आत्मसम्मान को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का ऋण देश कभी नहीं चुका सकता। विजय दिवस हमें देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
त्रिवेदी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संविधान, कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें तथा देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ