राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

*निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विमलेन्द्र राणावत ने प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*

पाली 16 दिसम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विमलेन्द्र राणावत की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रमुख राजनीतिक दल प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नव-प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई साथ ही प्रकाशित मतदाता सूची भी प्रदान की गई।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जोड़े गए एवं हटाए गए नामों की संख्या की विस्तृत जानकारी दी गई तथा आगामी चरण में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में किस प्रकार जोड़े जा सकते हैं इस संबंध में प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रामकिशोर साबू कांग्रेस पार्टी की ओर से रफीक चौहान पाली विधायक के पीएस यशवंत पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

----------