जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता संपन्न
जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता संपन्न
पाली । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा भाकरी पाली में शुक्रवार को राजस्थान शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पांच ब्लॉकों से कुल 32 प्रतिभागियों ने अलग अलग थीम पर अपना रोल प्ले एवं लोक नृत्य के द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के द्वारा अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राहुल राजपुरोहित द्वारा की गई।अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेंद्र प्रसाद लखेरा में बताया कि जिले भर से प्रतिभाओं को निखारने एवं आगे अवसर देने हेतु विभाग की और से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जिसमें रोल प्ले व लोक नृत्य रहा नशा मुक्ति मोबाइल के दुष्प्रभाव नागरिक कर्त्तव्यों यातायात नियमों की पालना सामाजिक समरसता का सन्देश बहुत ही रोचक तरीके से प्रदान किया। इस अवसर पर यू सी सी ओ एवं प्रधानाचार्य सेठ मुकुनचंद बालिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य शीला कनौजिया द्वारा प्रतियोगिता में सहयोग करने एवं पधारे सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जितेंद्र आडवाणी प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोटिला रोमा जोशी दीपक जावा नीलम लक्षकार शीला कनौजिया ने निभाई ।
इस प्रतियोगिता में लोक नृत्य में प्रथम स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा रामसिंह मारवाड़ ब्लॉक ने द्वितीय स्थान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र पाली ब्लॉक ने एवं तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सोजत ब्लॉक के दल ने प्राप्त किया । रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आना देसूरी ब्लॉक द्वितीय स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा रामसिंह मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक एवं तृतीय स्थान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र पाली ब्लॉक ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जसविंदर कौर द्वारा किया गया कार्यक्रम मे अध्यापक पुष्पेंद्र डाबी लक्ष्मण कुमावत श्रवण कुमार सुखदेव पालीवाल कुलदीप जोशी आदि का सरहानीय सहयोग रहा.