उदावत के अध्यक्ष पद पर विजय होने पर शिष्टाचार भेंट कर जीत की दी बधाई
उदावत के अध्यक्ष पद पर विजय होने पर शिष्टाचार भेंट कर जीत की दी बधाई
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। राजस्थान हाई कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन इलेक्शन में दिलीप सिंह जी उदावत को अध्यक्ष पद पर विजय होने पर सोजत एडवोकेट व साथियों की एक टीम जोधपुर पहुंची व उदावत से शिष्टाचार भेंट कर जीत की बधाई दी।

इस अवसर पर सोजत सिटी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र कुमार चौधरी, एडवोकेट अमीर खान सिलावट, कमलेश सांखला, मनोहर जी दुर्गा मार्बल, आत्माराम आदि उपस्थित थे।