मेहंदी नगरी सोजत में निकली विशाल कलश यात्रा 

मेहंदी नगरी सोजत में निकली विशाल कलश यात्रा 

मेहंदी नगरी सोजत में निकली विशाल कलश यात्रा 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर विशाल कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और युवा शामिल हुए।

महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी हुई माथे पर कलश लिए नृत्य करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा में तरह तरह की झांकियां शामिल थीं। हाथी, घोड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर भक्त पुरणेश्रर महाराज और 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह यात्रा पाली दरवाजा से शुरू हो कर मेला चौक, महावीर सर्किल, राजपाल गेट, सिनेमा हॉल तिराया, सब्जी मंडी, धान मंडी, मालियों की हवेली होते हुए पुरणेश्वर धाम तक पहुंची। जहां विधि-विधान से कलश स्थापना और पूजा-पाठ किया गया। कलश यात्रा में गैर नृत्य वह विचित्र वेशभूषा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

श्रीमद भागवत कथा का वाचन गोविंद देव गिरी महाराज द्वारा किया जाएगा। यह 12 जनवरी से शुरू हो कर 18 जनवरी को इसका समापन पूर्णाहुति और पूजा अर्चना के साथ होगा। 

कलश यात्रा में घांची समाज अध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, मदन पवार, पार्षद राकेश पवार, तरुण सोलंकी, गणपत लाल, संजय पवार, वचना राम राम भाटी, दिनेश सोलंकी, दलाराम घांची, धन्नाराम, प्रकाश सोलंकी, कैलाश बौराणा, नथाराम बोराणा, भामाशाह जवरी लाल बोराणा, मीना लाल बोराणा, मनोहर लाल, मोहनलाल आदि कई गणमान्य जन शामिल थे।