महिला मंडल की वार्षिक साधारण सभा

महिला मंडल की वार्षिक साधारण सभा

महिला मंडल की वार्षिक साधारण सभा

द भास्वर टाईम्स News Network 

आमेट: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल आमेट के तत्वावधान में प्रथम वार्षिक साधारण सभा तेरापंथ  भवन में विराजित साध्वी श्री विशद प्रज्ञा ठाणा 4 के सानिध्य में आयोजित की गई। साधारण सभा साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से शुभारंभ हुआ। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। लीला चोरड़िया ने  संविधान का वाचन किया।अध्यक्षा संगीता पामेचा ने सभी का स्वागत किया। और अपने वक्तव्य में बहनों को  आगामी कार्यों की सूचना दी।मंत्री हेमलता भंडारी ने साल भर के गति प्रगति प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया।कोषाध्यक्षा मनीषा  छाजेड़ ने गत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर सदन में पारित करवाया। कन्या मंडल सहसंयोजिका अक्षि डूंगरवाल ने कन्या मंडल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साध्वी श्री विशद प्रज्ञा ने प्रेरणा पाथेय प्रदान  किया। कार्यक्रम का  कुशल संचालन कोमल भंडारी ने किया। आभार महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पामेचा ने साध्वी श्री जी व सभी बहनों व प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में  हर कार्य में सहयोग व आगे भी सहयोग करते रहे। उनके सभी के प्रति आभार  व्यक्त किया।परामर्शिकाएं,पदाधिकारीगण,कार्यकारिणी सदस्यों सहित कार्यक्रम में लगभग 65 बहनों की उपस्थिति रही। वार्षिक साधारण सभा की सूचना जेटीऎन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी*