152 किलों डोडा पोस्त जप्त
152किलों डोडा पोस्ट बरामद सिरोही/जिले के बरलूट थाना क्षेत्र में एक कार से 152 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जप्त कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया हैँ. परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया. पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिले में मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जितेन्द्र सिंह उ.नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट मय जाब्ता के द्वारा शुक्रवार बरलूट में गश्त व नाकाबन्दी के दौरान करीबन 152 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रेटा रजिस्ट्रेशन नंबर जीजे 01 केएक्स 7222 को जप्त कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कार्यवाही को सफल बनाने में एस पी जालोर शेलेन्द्र सिंह इन्दोलिया का योगदान रहा।