राज्यपाल  बागडे गुरुवार को दो दिवसीय जोधपुर प्रवास पर

राज्यपाल  बागडे गुरुवार को दो दिवसीय जोधपुर प्रवास पर

*राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे गुरुवार को दो दिवसीय जोधपुर प्रवास पर आयेंगे*

जोधपुर 03 दिसंबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे गुरुवार 4 दिसंबर से जोधपुर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 9.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे प्रातः 09.55 बजे वे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर पहुंचेंगे तथा प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 

प्रातः 11 बजे से 11.30 बजे तक इनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वे जेएनवीयू के अधिकारियों के साथ मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में बैठक करेंगे। राज्यपाल दोपहर 1.55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3.55 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज कैंपस पहुंचकर सांय 4 बजे से 5.30 बजे तक मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राज्यपाल सांय 5.45 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

राज्यपाल श्री बागडे शुक्रवार 5 दिसंबर को प्रातः 9.55 बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर पहुंचेंगे तथा प्रातः 10 बजे से 11.30 बजे तक विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11.55 बजे कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक कृषि विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। 

राज्यपाल दोपहर 1.50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां दोपहर 3.45 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद दोपहर 3.50 बजे वे एमबीएम विश्वविद्यालय पहुंचकर 4 बजे से 5.30 बजे तक एमबीएम विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राज्यपाल सांय 5.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सांय 5.45 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।