मां विमला देवी माथुर स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता-3 के परिणाम घोषित
मां विमला देवी माथुर स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता-3 के परिणाम घोषित
शब्द सागर साहित्यिक संस्था का अजमेर में होगा भव्य सम्मान समारोह
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
अजमेर/सोजत। शब्द सागर साहित्यिक संस्था अजमेर द्वारा आयोजित माँ विमला देवी माथुर स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता-3 के परिणाम की घोषित की गई है। रंजना माथुर अध्यक्ष शब्द सागर साहित्यिक संस्था अजमेर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कहानियों के निम्नानुसार परिणाम घोषित किए गए हैं जिसमें 1.प्रथम पुरस्कार रु. 3000 /- श्रीमती शोभा गोयल, जयपुर (राजस्थान) (कहानी का नाम- “दूसरी खिड़की”) 2.द्वितीय पुरस्कार रु. 2000 /- डॉ, सुनीता श्रीवास्तव, इंदौर (म प्र) (कहानी का नाम-”पिता का मन” ) 3.तृतीय पुरस्कार रु.1000 /- डॉ.श्रीमती लता अग्रवाल ‘तुलजा’, भोपाल (म प्र) (कहानी का नाम-“आँगन का पीपल) 4.चतुर्थ पुरस्कार रु. 800/-, (चतुर्थ स्थान पर दो बराबर अंकों वाले प्रतिभागी रहने पर प्रत्येक को समान राशि ) (1)श्री रमेश कुमार ‘रिपु‘ रींवा (म प्र) रु.800/- (कहानी का नाम - “सम्मान”) (2)श्रीमती कमलेश शर्मा, जयपुर (राजस्थान) रु, 800/-(कहानी का नाम - “परवरिश” ) 5.प्रोत्साहन पुरस्कार (कुल चार)-रु 500/-(प्रत्येक को) (1) श्री अब्दुल समद राही, सोजत सिटी (राजस्थान) (कहानी का नाम-”करवाचौथ” ) (2) श्रीमती भावना शर्मा, अजमेर (राजस्थान) (कहानी का नाम-”मैं हार नहीं मानूँगी”)(3)डाॅ श्रीमती संगीता सक्सेना , जयपुर (राजस्थान ) (कहानी का नाम- “भव्य एकांत”) (4)डाॅ श्रीमती रीता सोलंकी , जयपुर(राजस्थान ) (कहानी का नाम - “वीरांगना”) को प्रदान किया गया है।
इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण का भव्य समारोह व एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी दिनांक 04 जनवरी 2026 को राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर व शब्द सागर साहित्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में होटल लेक विनोरा, अजमेर (राजस्थान) में संस्था के वार्षिकोत्सव के अवसर पर किया जाएगा।