209 people applied on the first day of the special camp in Pali

209 people applied on the first day of the special camp in Pali
Dk@ pali

पाली में विशेष शिविर का पहले दिन मे 209लोगो ने किये आवेदन

पाली-केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिए श्री सुल्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन पाली में 22 अगस्त से चल रहे तीन दिवसीय विशेष शिविर का पहला दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।जिसमे शिविर में पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

         इस शिविर मे इन्होने उठाया लाभ

          (1)मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 55 आवेदन,

(2) प्रधानमंत्री आवास योजना में 8 आवेदन 

              (3) वय वंदन योजना में 46 वरिष्ठ नागरिकों व ई-श्रमिक कार्ड एवं 35 कार्ड बनाकर लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए।

(4)निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 65 लोगों ने ओपीडी जांच व परामर्श का लाभ उठाया।

           ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का करेंगे

तिलोक राम चौधरी, सह-समन्वयक अजय वैष्णव एवं मुकेश पटेल ने बताया कि शिविर में रोजाना योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी दो दिनों में और अधिक संख्या में लोगों को योजनाओं से जोड़ेने की संभावना है ।