सर्प ने काटा,बालिका की तबीयत हुई खराब।

सर्प ने काटा,बालिका की तबीयत हुई खराब।
सोजत। खुशवीरा सागर को रात्रि के समय सांप ने काट दिया। करीबन रात्रि में आधे घंटे तक बिजली गुल थी। गर्मियों की वजह से सांप बिच्छू निकलते हैं। अंधेरे में सांप ने काट लिया। सांप को पकड़ने की कोशिश की लेकिन फिर भी साफ़ भाग निकला।जिसको तुरन्त सोजत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। सर्जन बाल एवम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश कुमार चौधरी सोजत द्वारा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती खुशीवीरा सागर को सांप एक्सपार्ट अजय गहलोत, एडवोकेट सचिन इचरचा - रतन इचरचा, ओमप्रकाश सैन सोजत रोड़, समाज बंधु,हॉस्पिटल में पहुंचकर कुशलक्षेम एवम जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।