While expanding the executive, Durgaram Chaudhary was made the district vice president
कार्यकरणी का विस्तार करते हुए दुर्गाराम चौधरी को बनाया जिला उपाध्यक्ष
पाली/ राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सी.वी. यादव के निर्देशानुसार संभाग प्रभारी बलदेवराम बेनीवाल की अनुशंषा पर पाली जिला अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने राजीव गांधी पंचायतीराज पाली जिला उपाध्यक्ष पद पर दुर्गाराम चौधरी राजकियावास खुर्द को नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष जागरवाल ने बताया कि दुर्गाराम चौधरी एक निष्ठावान, कर्मठ, अनुभवी कार्यकर्ता है। पूरे जीवन काँग्रेस में सिपाही की तरह कार्य करते आ रहे है। इनकी विधानसभा, लोकसभा, पंचायतीराज के चुनाव में हमेशा अग्रणी भूमिका रही है। राजकियावास खुर्द को सोजत मारवाड़ ब्लॉक में पंचायतीराज संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य सौंपा। दुर्गाराम चौधरी राजकियावास खुर्द के जिला उपाध्यक्ष बनने पर सोजत-मारवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष वंशीधर वैष्णव एवं मोहनलाल दादलिया, विजय पूनिया, विरेन्द्र चौधरी, मांगीलाल श्योल दूदौड़, शंकरलाल बामणिया सोजत, दीपक शर्मा मारवाड़, पोपट भाई पटेल, भाकरराम देवासी सहित रहे