कैबिनेट मंत्री 04 अप्रैल को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे’*
*’कैबिनेट मंत्री 04 अप्रैल को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे’*
पाली, 03 अप्रैल। पशुपालन डेयरी गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 04 अप्रैल को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 04 अप्रैल को प्रातः 09:30 बजे पाली से सांडेराव पहुचेंगे। जहाँ वे राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से अनाज ख़रीदने हेतु नवीन ख़रीद केंद्र का शुभारंभ करेंगे। तथा दोपहर 01:00 बजे सांडेराव से पाली पहुचेंगे। वे वहाँ दिशा की बैठक में शामिल होंगे। तथा वे दोपहर 04:00 बजे सुमेरपुर पहुचेंगे जहाँ वे सुमेरपुर नगर मंडल में प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे।
---------