अवैध गतिविधियों संलिप्त तीन मौलावी को दाबोचा
अवैध गतिविधियों संलिप्त तीन मौलावी को दाबोचा जोधपुर /राजस्थान में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड नेशुक्रवार सुबह छापेमारी की है। इस कार्रवाई में तीन जिलों से 4 संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया है।
इनमें तीन आरोपी मौलवी बताए जा रहे हैं। दो मौलवी सगे भाई हैं। इन्हें अलग-अलग मदरसों से पकड़ा गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के इंटरनेशनल टेरर संगठन के फंडिंग नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। के दौरान इनसे कई डॉक्यूमेंट अलग-अलग क्षेत्र से जब्त किए हैं.
एनआईए एटीएस ने जोधपुर के चौखा स्थित अरेबिया मदरसा के एक मौलवी अयूब को कस्टडी में लिया है। जोधपुर के पीपाड़ में एक मदरसे से मौलवी मसूद को पकड़ा है।सांचौर के मदरसे से मौलवी उस्मान को भी टीमों ने गिरफ्त में लिया है। उस्मान और मसूद सगे भाई हैं। इनके पास से कई डॉक्यूमेंट भी जब्त किए गए हैं खबर है कि एटीएस और एनआईए ने करौली से भी युवक को पकड़ा
एटीएस और एनआईए टीम ने शुक्रवार को करौली के ढोलीखार मोहल्ले से भी एक युवक को दबोचा। टीम युवक को अपने साथ ले गई। टीम की इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस का सहयोग लेने की भी सूचना है लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारी कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं।
जोधपुर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तीन संदिग्धों को पकड़ने के बाद भी जोधपुर और पीपाड़ इलाके में संयुक्त एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के अनुसार इन तीनों से जुड़े कुछ और लोग भी खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं।
तीनों संदिग्धों से भी जोधपुर एटीएस चौकी में हुई प्रारंभिक पूछताछ में कुछ और नाम भी सामने आए हैं जिनकी तलाश के लिए लोकल पुलिस के सहयोग से चिह्नित धार्मिक स्थल और कुछ ऐसे मकानों की छानबीन कर रही है जिनमें बाहरी किराएदार ज्यादा रहने की सूचनाएं आई हैं।