ब्यावर ब्लाक कांग्रेस के दिपावली स्नेह मिलन में एकता ओर सीख की आतिशबाज़ी
ब्यावर ब्लाक कांग्रेस के दिपावली स्नेह मिलन में एकता ओर सीख की आतिशबाज़ी
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित स्थानीय रांका जी की बगीची मैं दिपावली स्नेह मिलन समारोह में काँग्रेस नेताओं ने पार्टी की एकजुटता ओर रिति निति की सीख पर जोर दिया . कार्यक्रम के शुरुआत मे *ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक रांका, संगठन महामंत्री अजय स्वामी , प्रवक्ता राजेन्द्र तुनगारिया , नि पार्षद भुवनेश शर्मा विक्रम सोनी* ने सभी कार्यकर्ताओं को काँग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह से ब्लॉक कांग्रेस प्रबंधन गद्गद नजर आ रहे थे . ब्यावर कांग्रेस के लगभग सभी गुटों के नेताओं की मौजूदगी से वक्ताओं का जोश माइक के वोल्यूम से थोड़ा ज्यादा नजर आ रहा था . कार्यक्रम में नवाचार के तहत *चिर-परिचित वक्ताओं* से ज्यादा नई पीढ़ी ओर नवांकुर नेताओं को माइक पर ज्यादा समय दिया गया . कार्यक्रम के प्रारंभ में रणनीति के तहत भूमिका प्रस्तावना तय हुई कि काँग्रेस के कुनबे को विस्तार देने के लिए कांग्रेस से नये कार्यकर्ता नेता जुड़ रहे है उन्है मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तरजीह दी जाये . निकाय ओर पंचायत चुनाव को देखते हुए वक्ताओं ने सुझाव दिया *काँग्रेस के बड़े नेताओं को प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला स्तर पर कार्यकर्ताओं के घर के बाहर “चाय चौपाल” का आयोजन करना चाहिये* अनेक नेताओं ने पार्टी के संक्रमणकाल पर चिंतन मनन की आवश्यकता बताते हुए पार्टी के विस्तार हेतु नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी के पुराने नेताओं ओर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी बल दिया . नवोदित कार्यकर्ताओं ने अपने उद्बोधन ने सत्ता पक्ष की जनविरोधी नीतियों को विरुद्ध सड़कों पर संघर्ष कर जनता के हित में सत्ता पक्ष के छद्म कु-नितियों को बेनक़ाब करने की बात कही . वरिष्ठ नेताओं ने कहा राजनीति में हार जीत से विचलित होने की कोई आवश्यकता नहीं पार्टी के सिद्धांतों को आत्मसात् करते हुए जनता के हितों में संगठित रहकर कार्य करें तथा गुटबाज़ी को त्यागकर पार्टी सर्वोपरि को प्राथमिकता दे . इस अवसर पर *दिपावली की शुभकामनाओं के साथ जमकर आतिशबाज़ी की गई तथा सहभोज का आनन्द लिया गया* . इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच, पूर्व विधायक माणक डाणी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ एस सी जैन , वरीष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा, बालुराम सैन, भँवरलाल वैष्णव, प्रवीण जैन कैलाश गहलोत प्रो जे पी टेलर टेलर ब्यावर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह गोरा, वरीष्ठ अधिवक्ता रामस्वरूप सेवलिया, जीवराज जावा, मुकेश लखन , राजकुमारी तँवर, सुलक्षणा शर्मा , घनश्याम फुलवारी, रामेश्वर मेवाडा, मगन सोलंकी , शाहिद खान जैतारण से कैलाश चौधरी, नि पार्षद भरत बाघमार, हनुमान चौधरी, सहदेव सिंह रावत, आनन्द सिंह सुरडिया , रसूल काठात, गंगा रावत , जशोदा रावत , जाह्नवी भारवानी, पुष्पांजली पारिख मेघराज बोहरा, अरविंद माथुर , रमेश यादव, सुरेन्द्र सैन, अनिरुद्ध शर्मा, राम यादव, जयदीप सिंह रावत, लोकेश बोहरा , मुकेश जोशी , राहुल पारिख, बाबुलाल पंवार जयन्ती लाल चांदावत, सी एल यादव इत्यादि नेता उपस्थित थे ▪️