Honor ceremony of the officials appointed in the State Congress

Honor ceremony of the officials appointed in the State Congress
Dk@ pali

 प्रदेश कांग्रेस में नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह 

पाली/ सुमेरपुर के नगर कांग्रेस कमेटी सुभाष मेवाड़ा , विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार व NSUI के हेमंत देवासी के नेतृत्व में पाली जिला कांग्रेस कमेटी व NSUI के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सुमेरपुर के एक निजी हाल में आयोजित किया गया 

                     *--::--*

सर्वप्रथम देश के पूर्व प्रधानमंत्री ओर संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर समस्त कांग्रेस जनों ने उनको पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए महान कार्यों का उल्लेख किया 

शिशुपाल सिंह निंबाड़ा व भुराराम सीरवी के सानिध्य में लोकसभा के नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया जिसने सैकड़ों युवा कांग्रेस व NSUI के युवा उपस्थित रहे।        

                                           

युवा कांग्रेस के ललित परिहार ने बताया कि देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया ।

इन कार्यक्रमों में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं सुमेरसिंह  मनवार, करण सिंह मेड़तिया, सत्य प्रकाश  कुमावत, महेश  परिहार, जाफर भाई सिलावट, प्रेमाराम देवासी, विनोद सिंह  पराखिया, प्रवीण  भाटी, मनाराम  चौधरी, सुरेश  देवासी, उप प्रधान गजेंद्र सिंह , पूर्व उप प्रधान नाहर सिंह , … का सफ़ा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में अपने संबोधन में सभी ने एकजुट होकर आगामी नगर निकाय व पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस की सफलता के लिए जुट जाने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुभाष जी मेवाडा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ललित जी परिहार व NSUI के प्रदेश सचिव हेमंत जी देवासी ने सभी का स्वागत किया एवं चन्द्रकांत  मारू ने संचालन किया तथा अंत में सुमेरसिंह  मनवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

इस कार्यक्रम में पाली जिला कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रवीण कोठारी , NSUI पाली जिलाध्यक्ष विजय जोशी , प्रकाश मीना सिरोही जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस , चंपालाल तिरगर जिला अध्यक्ष NSUI सिरोही , वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी इब्राहिम भाई सांडेराव, जोब सिंह परमार, चतराराम मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह, किसान कांग्रेस संयोजक पाली शंकर लाल माली दुजाना, पार्षद गोविंद राठौड़, पार्षद खूबचंद खत्री, पूर्व पार्षद महबूब खान, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश रावल, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पूनिया, यूथ कांग्रेस विधानसभा सचिव मदन माधव, यूथ कांग्रेस विधानसभा सचिव यशपाल भाटी, तेज सिंह रामनगर, किरण सिंह बाकली, रुपाराम मीणा, प्रकाश गहलोत, ईश्वर सिंह पोमावा, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष जालौर गजेसिंह, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, अनिल राजपुरोहित, एडवोकेट हर्षित देवड़ा, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, यूथ कांग्रेस प्रकाश कुमावत, मुकेश दहिया बिठूरा पुराण, हीरालाल देवासी कोलीवाडा,लुंबाराम भांचुदा, जीपाल भाटी, भावेश देवासी, छगन दुजाना, रतन देवासी, बाबूलाल घांची, सुरेश माली दुजाना इत्यादि रहे.