सेवाड़ी में पशु बाड़े में लगी आग
सेवाड़ी में पशु बाड़े में लगी आग
THE BHASWAR TIMES NEWS
Prahlad singh charanBy repot
छत पर रखा एक ट्रॉली चारा जला, पटाखों से आशंका
बाली। बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव स्थित गुडा सीरवीयान में बुधवार दोपहर सकाराम मोती जी चौधरी के पशु बाड़े में आग लग गई। इस घटना में छत पर रखा एक ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। आग लगने का मुख्य कारण पटाखों को बताया जा रहा है।
आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि, चारा छत पर रखा होने के कारण आग पर तुरंत काबू पाना मुश्किल हो रहा था। जनप्रतिनिधि और सरपंच लालाराम ने तुरंत बाली नगरपालिका को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजा गया। बाली चेयरमैन भरत चौधरी ने भी सूचना मिलते ही वाहन को सेवाड़ी रवाना करवाया। अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक अधिकांश चारा जल चुका था। हालांकि, उसकी मदद से आग की लपटों पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।