सिंधी समाज ने सौपा ज्ञापन     

सिंधी समाज ने सौपा ज्ञापन     

सिंधी समाज ने सौपा ज्ञापन             पाली /पाली सिंधी समाज व प्रबुद्ध लोगों ने छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले के एक व्यक्ति अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान वरुण देव के अवतार एवं जनमानस के आस्था के प्रतीक श्री झूलेलाल भगवान के लिए सिंधी पाकिस्तानी सिंधी ओ का मन के ओ मच्छरी वाले भगवान कहकर असम्मानजनक आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की निंदा करते हुए कलेक्टर को मुख्य्मंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौपा है ज्ञापन में बताया कि इस टिप्पणी का विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो चुका है। परिणामस्वरूप समस्त सिंधी समाज की धार्मिक आस्थाए गहराई से आहत हुई है। इस तरह के भड़काऊ बयानों से षडयंत्रपूर्वक धार्मिक उन्माद फैलाने की दुर्भावना की संभावना नजर आ रही है। ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द धार्मिक एकता और राष्ट्रीय एकजुटता के विरूद्ध है तथा समाज में अशांति और वैमनस्य का वातावरणउत्पन्न करने की क्षमता रखते है। यह कृत्य भारतीय दंड संहिता व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता he

 पाली के सिंधी समाज के धर्मावलबीयों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार इस प्रकरण को छत्तीसगढ सरकार के समक्ष उठाए ताकि उस व्यक्ति अमित बघेल के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से एफ.आई.आर. दर्ज कर विधिक कार्यवाही हो.साथ ही सोषल मीडिया पर प्रसारित इस आपत्तिजनक वीडियों को तत्काल हटवाने हेत राजस्थान साइबर सेल एवं गृह विभाग को निर्देषित करने कि व्यवस्था करवाए 

सिंधी समाज पाली इस प्रकार की टिप्पणी की कटु निंदा करता है समाज द्वारा रैली निकाली गईं जो मुख्य मार्गो से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची.