हनुमान मंदिर मे हुआ कीर्तन

हनुमान मंदिर मे हुआ कीर्तन

हनुमान मंदिर मे हुआ कीर्तन जोधपुर कृषि मंडी चौराहे के पास मगराज की नाड़ी स्थित हनुमान मंदिर मे पोश मास पर भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया इस अवसर पर मंदिर परिषर मे विशेष श्रंगार व आरती का आयोजन हुआ. शिव मंडल द्वारा 12-56 का आयोजन अध्यक्ष हेमंत बोहरा उपाध्यक्ष सुरेश अबोटी के सानिध्य मे मंत्रोचार के साथ हुआ.भजन गायको मे गणपत नारायण जोशी, लूनाराम, नाथजी, शिवजी आदि आदि ने मनमोहक भजन पेश कर वातावरण को धर्ममयी बना दिया. मिश्रा जी द्वारा सभी का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हनुमान महाराज की प्रसादी का सभी ने आनंद लिया. इस मौके पर कैलाश पावना, नरेंद्र वैष्णव मुकेश बोराणा नटवर जोशी भजनलाल कैलाश शर्मा गोपाल नारायण अनिल भाटी परमेश्वर चौधरी गोस्वामी, हीरालाल सोनी, सोहनदास सहित कई भक्तगण मौजूद रहें.