खेतलाजी के जयकारों और ढोल नगाड़ों के साथ रवाना हुआ पैदल संघ*

खेतलाजी के जयकारों और ढोल नगाड़ों के साथ रवाना हुआ पैदल संघ*

*खेतलाजी के जयकारों और ढोल नगाड़ों के साथ रवाना हुआ पैदल संघ*

पाली 28 मार्च । खेतलाजी की जय जयकार और ढोल नगाड़ों के साथ रथ में सवार खेतलाजी माताजी की प्रतिमा,अखण्ड ज्योत और ध्वजा लेकर शनिवार प्रातः चार बजे पाली आशापुरा नगर से भक्तराज सोहनलाल सुजाजी कुमावत के सानिध्य में विशाल पैदल संघ रवाना हुआ जिसमें सेकड़ो पदयात्री शामिल हुए ।

     भक्त परिवार के प्रवक्ता रितेश छाजेड़ ने बताया कि लगातार छब्बीस वर्षो से श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त परिवार पाली द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित श्रीसोनाणा खेतलाजी पैदल संघ पाली से रवाना होकर हेमावास होते हुए सोनाई मांझी पहुंचा जहां पर संघ ने दोपहर का विश्राम लेकर शाम को टेवाली गांव में पहुंचा जहां पर जोगाराम कुमावत एवम बलवंत मंडोरा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा संघ का जोरदार स्वागत करते हुए बधावा किया । संघ में युवा खेतलाजी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे तो महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी संघ के आयोजन् से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया 

भक्त परिवार के अध्यक्ष जयंतीलाल मरलेचा ने बताया कि चार दिवसीय पैदल संघ में प्रतिदिन श्रीसोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणी सोहनलाल सुजाजी कुमावत के सानिध्य में जीवदया,देवो की पूजा अर्चना, जागरण, गेर नृत्य व महाप्रसादी सहित अनेक धार्मिक आयोजन आयोजित होंगे. संघ में छत्तीस कोम के भक्तगण हिस्सा ले रहे है । प्रतिदिन जागरण में श्याम सुथार पिंटू सोलंकी दुर्गेश मारवाड़ी ज्योति शर्मा सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।  प्रवक्ता रितेश छाजेड़ के अनुसार संघ के सफल संचालन में अध्यक्ष जयंतीलाल मरलेचा कन्हैयालाल चांदोरा गणेशराम गूँगामण सहित अनेक भक्तगण जुटे हुए