सुन्दरकांड पाठ का हुआ आयोजन
सुन्दरकांड पाठ का हुआ आयोजन
जोधपुर / शहर के चंदपोल के बाहर श्री संकटहरण बालाजी मंदिर में शनिवार को भव्य सुन्दर पाठ का आयोजन हुआ। मंदिर पुजारी पपसा वैष्णव ने बताया कि दक्षिणामुखी बालाजी मंदिर परिसर में हुए पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर उमंग व भक्ति से सुरताल में सुंदरकांड पाठ किया। इस अवसर पर हनुमानजी, राधा कृष्ण, राम परिवार, महादेव व देवताओं की मूर्तियों का विशेष पूजा व श्रंगार तथा आरती की गईं। इस मौके पर चान्दवत, सत्यनारायण दवे, भंवर सिंह सोढ़ा,धर्मेंद्र माली, मधुसूदन दवे,इंद्र राज दवे, महेश गोयल श्रीमती बीना दवे,बेबी बहन, कुशल गोयल सहित कई भक्तगण मौजूद रहें। सांय किला रोड़ स्थित भैरुनाथ मंदिर में सवामनी प्रसादी का आयोजन हुआ।