अज्ञात वाहन से बन्दर की मृत्यू समाजसेवी ने किया अन्तिम संस्कार

Social,worker,performed,last,rites,monkey,who,died,in,road,accident

अज्ञात वाहन से बन्दर की मृत्यू समाजसेवी ने किया अन्तिम संस्कार
अज्ञात वाहन से बन्दर की मृत्यू होने पर अन्तिम संस्कार करते समाजसेवी

अज्ञात वाहन से बन्दर की मृत्यु समाजसेवी ने किया अन्तिम संस्कार 


दौसा। जिले की ग्राम पंचायत अचलपुर मे बस स्टैण्ड पर शुक्रवार करीब 3 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक बन्दर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस दौरान युवा नेता पवन डोई ने वन विभाग को सूचित किया परन्तु वन विभाग के अधिकारीयों ने कहाँ की ऐ हमारे अधिकार क्षेत्र मे नही है। इसके बाद समाजसेवी ओमप्रकाश घूमणा को सूचित किया ! ओमप्रकाश घूमणा ने मौके पर पहुॅचकर विधि पूर्वक बन्दर का अन्तिम संस्कार किया ! इस अवसर पर घूमणा ने कहाँ कि बैजुवान जानवरों के भी जीव होता है इनमें भी परमात्मा का निवास होता है ऐसे मे सभी को वाहन धीरे चलाने चाहिए ! 
इस अवसर पर निहाल सिंह डोई , सुरेन्द्र डोई, विक्रम सिंह , भरतसिंह पप्पू गुर्जर जन्तराज गुर्जर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे !