केन्द्रीय कारागृह जोधपुर का औचक निरीक्षण
केन्द्रीय कारागृह जोधपुर का औचक निरीक्षण
जोधपुर./ माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर अजय शर्मा के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर महानगर के निर्देशाधीन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत द्वारा दिनांक 16 जनवरी 2026 को केन्द्रीय कारागृह जोधपुर का औचक निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण एलएडीसीएस के अधिवक्तागण पीएलवी तथा कारागृह के अधीक्षक व कार्मिक उपस्थित रहे।
सचिव ने निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्त आधारभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की तथा प्रिजन लीगल एड क्लिनिक की कार्यव्यवस्था की जांच-पड़ताल की तथा इसी के साथ ही दौराने निरीक्षण बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया तथा बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण बाबत् आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।